फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Death of laborer killed in ballast truck

गिट्टी लदे ट्रक में दबे मजदूर की मौत

Mon, 21 Aug 2017 11:37 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Mon, 21 Aug 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Death of laborer killed in ballast truck
demo pic

विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। क्रेशर मिल में गिट्टी लदे ट्रक की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना होते ही पूरे मिल में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मजदूर को जिला अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि की। पुलिस ने चालक समेत ट्रक को पकड़ा है।

 सोमवार को चौकी क्षेत्र के मत्गयेंद्रनाथ स्टोन मिल में गिट्टी ढुलान का काम चल रहा था। जानकारी के अनुसार एक ट्रक में गिट्टी लदने के बाद क्रेशर मिल का मजदूर करारी निवासी राजमन यादव(36)पुत्र इंद्रपाल ट्रक में ही खड़ा रहा। इस बीच चालक ने गिट्टी लदने की जानकारी होते ही ट्रक आगे बढ़ाया तो उस पर खड़ा मजदूर नीचे जमीन पर गिरा और ट्रक के पहिए के नीचे दब गया।
विज्ञापन

यह देखते ही वहां हड़कंप मच गया। अन्य मजदूरों के साथ क्रेशर मिल मालिक आनंद द्विवेदी उसे जिला अस्पताल ला रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

अस्पताल में डाक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि की। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी श्यामसुंदर ने बताया कि ट्रक व चालक को पकड़ा गया है। चालक सेमरिया चरणदासी निवासी चुनवाद उर्फ चुन्नू पुत्र रामदीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 मृतक मजदूर मत्गयेंद्रनाथ स्टोन मिल में तीन साल से नियमित काम कर रहा था। तीन भाइयों में वह बड़ा था। इस घटना के बाद से उसकी पत्नी रामलली व एक पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed