{"_id":"597386e34f1c1bed128b48ac","slug":"daku-lalit-gang-asked-the-village-head-and-secretary-to-pay-a-million-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकू ललित गैंग ने ग्राम प्रधान व सचिव से मांगी 10 लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाकू ललित गैंग ने ग्राम प्रधान व सचिव से मांगी 10 लाख की रंगदारी
चित्रकूट
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। 30 हजार के इनामी डाकू ललित पटेल गैंग ने टेढ़ी ग्राम पंचायत के प्रधान व सचिव को फोन कर गांव में कराए गए निर्माण कार्य के बदले 10 लाख की रंगदारी मांगी है। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। ग्राम प्रधान ने नया गांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिले की सीमा से लगे मध्य प्रदेश के नयागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेढ़ी के प्रधान जीतू पटेल व ग्राम पंचायत सचिव अवध पटेल हैं। इन लोगों ने पिछले दिनों ग्राम सभा में कई विकास कार्य कराए थे। शुक्रवार को ग्राम प्रधान के मोबाइल पर काल आई। फोन करने वाले ने खुद को डाकू ललित पटेल बताते हुए विकास कार्य के बदले 10 लाख रुपये देने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि रुपये नहीं देने पर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव का अंजाम बुरा होगा। ग्राम प्रधान ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया है। साथ ही गांव के आसपास पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। सतना पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगढ़लकर ने बताया कि रंगदारी मांगने की सूचना के बाद टेढ़ी गांव के सहित आसपास पुलिस फोर्स बढ़ा दिया गया है। गैंग को पकड़ने के लिए जंगलोें में कई कैंप लगाए गए हैं। एसएफ के सशस्त्र जवान भी तैनात किए गए हैं। मालूम हो कि मुखबिरी के शक में जून माह में थर पहाड़ क्षेत्र में ललित पटेल गैंग ने तीन ग्रामीणों को जला दिया था। इसके बाद बरौंधा थाना क्षेत्र के मुठिया गांव से प्रधानाध्यापक का अपहरण कर चार लाख की फिरौती वसूली थी।
प्रधान भी कई बार रहा संदिग्ध
चित्रकूट(ब्यूरो)। जिले के सीमावर्ती टेढ़ी गांव के प्रधान जीतू पटेल की शिकायत पर पुलिस सक्रिय तो हुई है लेकिन पुलिस अधिकारियों का मानना है कि प्रधान की कई हरकतें संदिग्ध हैं। यह मारे जा चुके पांच लाख के इनामी डाकू सुंदर उर्फ रागिया पटेल का नाती है। कई घटनाओं में इसकी भूमिका संदिग्ध रही है। रंगदारी मांगने की घटना भी संदिग्ध है। वैसे प्रधान ने तहरीर दी है तो पुलिस एतियात बरत रही है।