फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dacoity Gauri Gang threatens to give life to wife

डाकू गौरी गैंग ने पत्नी को दी जानमाल की धमकी

Mon, 22 May 2017 11:56 PM IST
Updated Mon, 22 May 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dacoity Gauri Gang threatens to give life to wife
डाकू राजू का मृत शरीर और उसके गैंग का एक और साथी मृत अवस्था में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। एक लाख के इनामी डाकू गौरी यादव गैंग ने बेलहरी के अपहृत लवलेश यादव के परिजनों को जान से मारने की धमकी दी है। जिससे मृतक की पत्नी भयभीत है। उसको संदेश देकर कहा गया है कि डाकू सरगना के खिलाफ अदालत या पुलिस में बयान दिया तो उसे भी मार देंगे।

      गौरतलब है कि दो जुलाई 2015 को डाकू गौरी यादव गैंग ने बेलहरी गांव से लवलेश यादव का अपहरण किया था। इसके दो साल बाद रविवार को जरिहा जंगल में उसका कंकाल मिला है। कपडे़,चप्पल व शरीर में पडे़ माला के आधार पर पत्नी वंदना ने उसकी शिनाख्त की है।
विज्ञापन


सोमवार को मृतक की पत्नी ने बताया कि प्रधानी के चुनाव में डाकू गौरी यादव की मां के खिलाफ नामांकन करने की सूचना पर उसके पति को कई बार धमकी दी गई थी। इसके बाद भी बाद भी उनके पति बिना डरे चुनाव लड़ने का एलान कर दिया था। इसी बात से डाकू गौरी नाराज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


      वंदना ने बताया कि दो जुलाई की शाम को पति शौच क्रिया के लिए खेत की ओर जा रहे थे तभी उस
की आंखों के सामने डाकू गौरी यादव गैंग ने अपहरण कर लिया था। यह देखकर वह चिल्लाती हुई कुछ दूर दौड़ी लेकिन डाकू गैंग ने हवाई फायर कर दहशत फैला दी और पति को जंगल ले गया था। अब पति को कंकाल मिलने के बाद डाकू गौरी यादव गैंग ने कुछ लोगों के माध्यम से धमकी भरा संदेश भेजा है। जिसमें कहां गया कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण व हत्या का बयान अदालत या पुलिस के सामने दिया तो उसकी भी हत्या कर दी जाएगी।

जिससे उसका परिवार भयभीत है। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है।
इस मामले में बहिलपुरवा थानाध्यक्ष जगदेव यादव ने बताया कि फिलहाल मृतक लवलेश की पत्नी ने थाने मेें कोई तहरीर नहीं दी है। यदि डाकू गौरी ने धमकी दी तो उसके खिलाफ तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित परिवार को सुरक्षा दिलाई जाएगी।

--------------------------------------------
कंकाल का हुआ पोस्टमार्टम
:- अमर उजाला फालोअप
चित्रकूट। सोमवार को मुख्यालय में जरिहा जंगल मेें मिले कंकाल का पोस्टर्माटम पुलिस ने कराया है। सीओ सीटी राजेश तिवारी ने बताया कि मृतक की पत्नी व वंदना,पिता रामसवारे समेत भाई बहनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया है। पूरे परिवार ने लवलेश की शिनाख्त की है। इसके बावजूद पुलिस पुख्ता सबूत के लिए डीएनए टेस्ट भी कराएगी। मृतक के पिता रामसवारे ने बताया कि पांच पुत्रों में लवलेश सबसे छोटा था। वह लाइनमैन नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed