{"_id":"594c08364f1c1b9f5d8b4689","slug":"dacoit-goppa-gangs-blow-boring-machines","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकू गोप्पा गैंग ने फूंकी बोरिंग मशीनें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाकू गोप्पा गैंग ने फूंकी बोरिंग मशीनें
ब्यूरो, अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोरिंग ठेकेदार के दो रिश्तेदारों का अपहरण करने के बाद डाकू गोप्पा गैंग ने गुरुवार तड़के कर्का गांव में उत्पात मचाया। बुधवार रात पुलिस से मुठभेड़ होने के बाद गुरुवार तड़के वह दोबारा कर्का गांव पहुंचा। ठेकेदार की बोरिंग मशीनों और ट्रक में आग लगा दी। फूंकी मशीनों व ट्रक की कीमत करीब दो करोड़ बताई जा रही है।
एक लाख पांच हजार के इनामी डाकू गोप्पा यादव गैंग ने मंगलवार शाम बोरिंग ठेकेदार फूलचंद पटेल के दो रिश्तेदारों का अपहरण कर लिया था। बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि गैंग कर्का के जंगल में मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ली। पुलिस को देख गैंग फायरिंग करते हुए भाग निकला।
इसी बीच आंधी और बारिश आ गई। इस पर पुलिस टीमें जंगल से लौटकर बहिलपुरवा थाने पहुंचकर सुबह होने का इंतजार करने लगी। तभी तड़के करीब चार बजे गैंग ने कर्का गांव में धावा बोल दिया। हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। ठेकेदार की बोरिंग मशीन और दो ट्रकों में आग लगा दी। इसके बाद भाग निकले।
विज्ञापन
ट्रकों को जलता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। फायर बिग्रेड की दो टीमों के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर दो गैस सिलेंडर भी मिले हैं, जो ट्रक से कुछ दूरी पर पड़े थे। इसके बाद कमिश्नर अजय कुमार शुक्ला, डीएम शिवाकांत द्विवेदी, डीआइजी ज्ञानेश्वर तिवारी और एसपी प्रताप गोपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि अपहरण के अलावा आगजनी, और मुठभेड़ की रिपोर्ट डाकू गोप्पा गैंग के खिलाफ दर्ज करा दी गई है।
दोनों युवकों को छोड़ा
चित्रकूट। पुलिस मुठभेड़ के बाद गुरुवार देर शाम डाकू गोप्पा गैंग ने दो दिन पहले अपहृत किए गए दोनों युवकों को छोड़ दिया। डाकूओं के चंगुल से छूटे मिथलेश और संदीप घर पहुंचे तो परिजनों को राहत मिली। एसपी ने कहा कि पुलिस के दवाब में डाकू ने युवकों को छोड़ा दिया है।