{"_id":"5911fa794f1c1bad248512a1","slug":"crooks-looted-the-milk-seller","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दुग्ध विक्रेता को घायल कर लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने दुग्ध विक्रेता को घायल कर लूटा
चित्रकूट
Updated Tue, 09 May 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
वर्दी के लिए पुलिस वालों को नोटिस
चित्रकूट। अज्ञात बदमाशों ने रास्ते में दुग्ध विक्रेता पर चाकु ओं से हमला कर नगदी व साइकिल लूट ली। घायल युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के परसौंजा निवासी फत्ते यादव प्रतिदिन की तरह साइकिल से मुख्यालय दूध बेचने आया था। शाम को दूध बिक्री के रुपये और खरीददारी कर गांव लौट रहा था। बनकट- बरवारा के बीच देर शाम को उसे दो युवक मिले और जबरन साइकिल रोककर उसकी जेब से नगदी और डिब्बे में रखी सामग्री निकालने लगे।
इसका विरोध करने पर हमलावरों ने उसके सिर हाथ व पेट पर वार कर दिया। जिससे वह घायल हो कर गिर गया। बदमाश साइकिल समेत लगभग आठ हजार का माल लेकर भाग गए। वहां से गुजरे राहगीरों ने पुलिस सूचना दी। कोतवाल मो. शरीफ ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों की तलाश जारी है।