फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Claims capture of dacoits within 48 hours

48 घंटे के अंदर डाकुओं को पकड़ने का दावा

Sun, 14 May 2017 11:05 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sun, 14 May 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Claims capture of dacoits within 48 hours
किसान से बात करते रेलवे एवं पुलिस विभाग के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट। रविवार को सुबह से शाम तक पुलिस टीमें मऊ, रैपुरा से लेकर भरतकूप के जंगलों में डाकू गोप्पा और डाकू मामा पटेल की मौजूदगी की सूचना पर काबिंग करती रही। पुलिस का दावा है कि दो दिन के अंदर सफलता जरूर मिलेगी। पुलिस से डाकुओं की आंख मिचौली चल रही है।
विज्ञापन


वह जंगलों में भाग रहे हैं जैसे ही निशाने पर आए तो मार गिराया जाएगा।
      रामनगर से लेकर पहाड़ी और तराई क्षेत्र में डाकू गोप्पा गैंग की मौजूदगी की संभावना पर मऊ एसओ उपेेंद्र सिंह, रैपुरा एसओ मनोज मिश्रा, एंटी डकैती टीम प्रभारी साजिद खान के साथ भारी पुलिस बल लगातार जंगलों के आस पास कांबिंग कर रही है। सीओ मऊ भानुप्रकाश ने बताया कि डकैतों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


लगातार मुखबिरों से लेकर अन्य सूत्रों से पुलिस तलाश कर रही है। उधर भरतकूप चौकी प्रभारी सुजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम कोल्हुआ, मानपुर व अनुसूईया जंगल के आसपास मारे गए डाकू राजू ठाकुर गैंग के बचे सदस्यों की तलाश में कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मप्र सीमा से सटे जंगली क्षेत्र में इन सदस्यों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी की गई लेकिन दोपहर को कुछ नहीं मिला है। विभागीय अधिकारियों ने दावा किया है कि दो दिन के अंदर इन डाकूओं को मार गिराया जाएगा अथवा जिंदा दबोचा जाएगा।

चौकी प्रभारी ने किया था कन्यादान
भरतकूप। चौकी क्षेत्र के भगवतपुर गांव में इनामी डाकू राजू ठाकुर के मारे जाने के बाद से सुरक्षा के लिए पुलिस बल तो तैनात है लेकिन कुछ ग्रामीणों के चेहरे में भय दिखता है। कई ग्रामीण आशंकित हैं कि बचे डाकू सरगना की मौत का बदला लेने के लिए हमला न कर दें।

गौरतलब है कि इसी गांव में बरात के दौरान बरातियों व घरातियों को पीटने व गोली चलाने से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने राजू ठाकुर को घेरकर मार डाला था। जिस घर में बारात आई थी वह गृहस्वामी रामचरण सोनकर ने बताया कि उन्हें तो डर नहीं है क्योंकि पुलिस बराबर सहयोग कर रही है।


सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात है और नियमित गश्त जारी है। अब बचे डाकू इस गांव में नहीं आएंगे। गौरतलब है कि शादी के दिन तो यही परिवार सबसे ज्यादा भयभीत था। यहां तक कि शादी रोकने को तैयार था लेकिन पुलिस सुरक्षा में शादी कराई गई थी। दुल्हन के पिता ने भयवश कन्यादान भी नहीं लिया था तो भरतकूप चौकी प्रभारी सुजीत कुमार ने कन्यादान लेकर बारात विदा कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed