{"_id":"58de9bb24f1c1be53763dbaa","slug":"bjp-leader-beat-up-school-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेत्री ने स्कूल प्रबंधक की पिटाई की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेत्री ने स्कूल प्रबंधक की पिटाई की
अमर उजाला ब्यूरो/चित्रकूट
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
two girls fight on road
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय स्थित एक स्कूल के प्रबंधक के घर में घुसकर भाजपा नेत्री ने मारपीट की। प्रबंधक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी नेता समेत उसके पति व पुत्र के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शंकर बाजार निवासी सुषमा स्वरूप इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक उमंग गोयल की पत्नी निधि ने बताया कि गुरुवार रात को भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजू वर्मा अपने पति विनोद व पुत्र सिद्धार्थ के साथ उनके घर आई। जोर जबरदस्ती कर पहले दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। गाली गलौच के कारण दरवाजा नहीं खोला तो उसे तोड़ने का प्रयास करने लगे। जैसे ही उनके पति उमंग ने दरवाजा खोला तो भाजपा नेता व उसके पति व पुत्र ने उन्हें पकड़कर पीटना शुरु कर दिया और कपड़े फाड़ दिए।
इस बीच यूपी 100 नंबर पर पुलिस सूचना दी गई। आस पास के कई लोग भी मौके पर आकर विवाद सुलझाने लगे। पुलिस वाहन का सायरन सुनते ही भाजपा नेता पति व पुत्र के साथ बाइक से भाग निकले। इसके बाद कोतवाली में तहरीर दी गई। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को घायल उमंग का मेडिकल कराया गया है और भाजपा नेता समेत उनके पति व पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।