{"_id":"594ff2ce4f1c1bd0288b45bd","slug":"bike-rider-innocent-death-of-tractor-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मासूम की मौत
चित्रकूट
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांंकेतिक तस्वीर)
बदौसा बांदा के पथरापुरवा निवासी दिनेश सिंह शनिवार की रात को बाइक से अपने साढ़े तीन साल के पुत्र वीर सिंह को लेकर साली की शादी में शामिल होने के लिए कहेटा गांव जा रहा था। जानकारी के अनुसार जैसे की वह भरतकूप चौकी क्षेत्र के कौंहारी गांव के पास पहुंचा तो सामने से राशन सामग्री लदा ट्रैक्टर तेज गति से आ रहा था और मोड़ पर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र छिटककर दूर जा गिरे। दुर्घटना होते ही चालक ट्रैक्टर समेत भाग निकला।
विज्ञापन
राशन सामग्री लेकर जा रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर बाद मासूम पुत्र ने तड़पकर दम तोड़ दिया जबकि लहुलुहान पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर समेत चालक भाग निकला।
विज्ञापन
दुर्घटना देखते ही आस पास के लोगों ने पुलिस सूचना दी। चौकी प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि मासूम बालक की मौत हो चुकी थी। इसके बावजूद उसे पिता के साथ जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि की। घायल पिता को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
सूचना के बाद नहीं पहुंची 100 पुलिस
भरतकूप (ब्यूरो)। दुर्घटना की जानकारी होते ही मृतक वीर की मां रीतादेवी शादी समारोह छोड़कर जिला अस्पताल पहुंची और बच्चे के शव से लिपटकर बेहोश हो गई। उसके एक पुत्र था। अब एक पुत्री बची है। पति सूरत में रहकर मजदूरी करता था। साली की शादी के लिए दो दिन पूर्व ही आया था। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के चाचा नीलेश ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद तत्काल यूपी100 को फोन किया गया लेकिन आधे घंटे तक कोई नहीं पहुंचा।