फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bandit bulkhead and police shootout, three soldier fractured

बलखड़िया और पुलिस में मुठभेड़ जारी, तीन सिपाही जख्मी

Thu, 02 Jul 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Thu, 02 Jul 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bandit bulkhead and police shootout, three soldier fractured

कोलान के जंगल में वन विभाग के रेस्ट हाउस के पास गुरुवार दोपहर पुलिस और  बलखड़िया गिरोह के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। डकैत बलखड़िया की ओर से किए गए जवाबी हमले में पुलिस के तीन सिपाही घायल हो गए। इनमें पुलिस की जीप का चालक भी शामिल है।

विज्ञापन


एसपी पवन कुमार कई थानों की फोर्स के साथ बदमाशों से मोर्चा संभाले हैं। कई घंटे से मुठभेड़ जारी होने की सूचना पर डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मारकुंडी थाने के एसआई श्रवण कुमार सिंह को खबर मिली कि वन विभाग मारकुंडी रेंज के डाक बंगले के पास बलखड़िया गिरोह की सक्रियता देखी गई है।

उन्होंने यह खबर पुलिस अधीक्षक को दी। एसपी खुद पुलिस बल के साथ डाक बंगला पहुंच गए। बताया जाता है कि डाक बंगले के पीछे एक पेड़ के नीचे पन्नी बिछाकर गैंग के लोग आराम फरमा रहे थे। गैंग में बलखड़िया समेत लगभग बीस डकैत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी डकैतों को पुलिस के आने की भनक लग गई। पुलिस के मोर्चा संभालने से पहले ही डकैतों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं।

बलखड़िया के जवाबी हमले में सिपाही कैलाश यादव (50) निवासी जिला गाजीपुर, जीप चालक सुंदर लाल यादव (40) पुत्र रामगरीब निवासी छेरिहा खुर्द, मानिकपुर (चित्रकूट), सिपाही पुष्पेंद्र सिंह (30) पुत्र मइयादी निवासी देवगनपुरा पनवाड़ी (महोबा) को गोली लग गई।

तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हैरत की बात ये हुई कि गोली लगने से घायल सिपाही पुष्पेंद्र वहीं झाड़ियों में गिर पड़ा और उसके बाद से लापता हो गया। उसके बाएं पैर में गोली लगी थी। हालांकि बाद में उसे खोज लिया गया।

तीनों को आनन फानन में मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल लाया गया। समाचार लिखे जाने तक एसपी पवन कुमार कई थानों की फोर्स के साथ डकैतों से मोर्चा संभाले हुए हैं।


बंधा भीतर कोलान के जंगल के आसपास पुलिस की घेराबंदी जारी है और गैंग की ओर रुक-रुक कर गोलियां चल रही हैं। बैकअप के लिए डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं।

पुलिस सूत्र बताते हैं कि डकैत बलखड़िया समेत पूरे गैंग को घेर लिया गया है। मोर्चे पर होने की वजह से किसी उच्चअधिकारी से बात नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed