फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ambulance driver dies from moving bus

चलती बस से गिरे एंबुलेंस चालक की मौत

Mon, 30 Oct 2017 09:20 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Mon, 30 Oct 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
Ambulance driver dies from moving bus
दुर्घटना के बाद मानिकपुर थाने में खड़ी बस। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
सरैंया(चित्रकूट)। बस के गेट पर खड़े होकर सफर करना एक युवक को महंगा पड़ गया। अनियंत्रित बस से सड़क पर गिरा युवक पहिए के नीचे आकर दब गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक 102 एंबुलेंस में चालक पद पर तैनात था। वह कौशांबी जिले के कडे़ मानिकपुर का निवासी था।

जानकारी के अनुसार मानिकपुर स्वास्थ्य केंद्र में संचालित 102 एंबुलेंस का चालक कौशांबी निवासी सुनील कुमार (25) पुत्र दशरथ सोमवार को गांव से लौटा था। सुबह ड्यूटी में मानिकपुर जाने के लिए वह प्राइवेट बस में सवार हो गया। सरैंया पहुंचने पर वह अचानक बस के गेट के पास आ गया। इसी बीच बस चालक ने सामने से आई एक बाइक को साइड देने के लिए बस को थोड़ा मुख्य सड़क से नीचे उतारा। कच्ची सड़क असमतल होने के कारण बस कुछ अनियंत्रित हुई और सुनील बस के नीचे गिर पड़ा। इसके बाद वह बस के पिछले पहिए में दब गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना होते ही स्थानीय लोगोें ने बस को रोककर पुलिस सूचना दी। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि बस को थाने में खड़ा कराया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। मृतक की एक साल पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed