फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   After attempting to rape the girl strangled killing

दुष्कर्म के प्रयास के बाद गला दबाकर बालिका की हत्या

Sat, 14 Jan 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Sat, 14 Jan 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
After attempting to rape the girl strangled killing
घटनास्थल का निरीक्षण करते डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी। - फोटो : amarujala
मुख्यालय के शंकर बाजार में 13 वर्षीय बालिका की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बालिका से दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई है। इसके बाद बालिका के शव को बोरे में बंदकर गली किनारे फेंका दिया। बोरे में शव मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर डीआईजी और एसपी ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ घटनास्थल और मृतका के घर का निरीक्षण किया। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है।
विज्ञापन



  कोतवाली क्षेत्र के शंकर बाजार गोकुलपुरी की गली में शनिवार की सुबह 13 वर्षीय शिवदेवी पुत्री साधू उर्फ सद्दू का शव शिवकुमार गौतम के घर के सामने गली किनारे पड़ा मिला। बोरे में शव मिलने की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने यूपी 100 को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


उसकी शिनाख्त होने के बाद मृतका की मां रानी देवी ने बताया कि प्रतिदिन की तरह उसकी दो पुत्रियां शिवदेवी व गायत्री मकान मालिक के घर टीवी सीरियल देखने गई थी। रात लगभग नौ बजे छोटी पुत्री गायत्री कमरे आ गई और बताया कि बहन वहीं टीवी देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक वह नहीं आई तो जानकारी की गई। मकान मालिक लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वह तो काफी देर पहले ही चली गई है। इसके बाद रातभर कई स्थानों पर खोजबीन की लेकिन कुछ नहीं पता लगा। शनिवार की सुबह बोरे में उसका शव मिला। घटनास्थल पहुंचे डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी और एसपी डीपी सिंह ने बताया कि बालिका की हत्या की गई है। उसके गले व शरीर के कई हिस्से में खरोंच के निशान हैं।


कुछ स्थानों से खून भी निकलता मिला है। आशंका है कि बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया है। स्लाइड भी बनवाई गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। फिलहाल मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।  मामले की जांच के लिए अपर एसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में पांच टीमें गठित की गई हैं। उधर कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि आसपास के आधा दर्जन लोगाेें को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed