फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A car full of overturned on the highway, the groom's brother-in-law and friend's death

हाईवे पर पलटी बरातियों से भरी कार, दूल्हे का बहनोई व दोस्त की मौत

Tue, 06 Jun 2017 10:32 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 06 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
A car full of overturned on the highway, the groom's brother-in-law and friend's death
सड़क हादसा - फोटो : SELF
हाईवे पर पलटी बरातियों से भरी कार, दूल्हे का बहनोई व दोस्त की मौत
विज्ञापन

:-  दूल्हा सुरक्षित, अन्य तीन घायलों को इलाज के बाद भेजा गया घर
अमर उजाला ब्यूरो फालोअप
चित्रकूट। अगला पहिया अचानक फटने से दूल्हे के साथ बरातियों से भरी कार हाईवे पर पलट गई। जिसमें दूल्हा तो सही सलामत बच गया लेकिन उसके बहनोई और दोस्त की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य तीन घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है।
     गौरतलब है कि रैपुरा निवासी प्रहलाद पटेल के पुत्र अर्जुन की बारात सोमवार को नयागांव थानाक्षेत्र के नौबस्ता गांव जा रही थी। दूल्हे की कार में उसके बहनोई ठर्री सेमरिया जगन्नाथचरण दासी निवासी देवनारायण पटेल, दोस्त अमित प्रजापति उर्फछोटू  समेत खुशी पुत्री मनोज, हेमंत और विनोद चौबे बैठेे थे। जानकारी के अनुसार कार का अगला टायर रैपुरा थानाक्षेत्र के हाईवे पर तरकहापुरवा मोड़ पर अचानक फट गया और अनियंत्रित कार पलट गई थी। जिसमें दूल्हे को छोड़ सभी को चोंट आई और घायलों को जिला अस्पताल में  भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

      देर रात को डाक्टरों ने देवनारायण और अमित की हालत नाजुक होने पर इलाहाबाद रेफर किया। रास्ते में दोनों की मौत हो गई। मंगलवार को अन्य भर्ती घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। घटना की जानकारी होने पर मानिकपुर विधायक आरके सिंह पटेल, डीडीसी अनिल प्रधान समेत कलक्ट्रेट व तहसील के कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed