फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   जीजा ने नाबालिग साली से किया दुष्कर्म

जीजा ने नाबालिग साली से किया दुष्कर्म

Sun, 14 Apr 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
जीजा ने नाबालिग साली से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। सूने घर में जीजा ने कक्षा पांच की छात्रा साली से छेड़खानी किया। घटना के दिन पीड़िता के परिजन नवरात्र पूजन के लिए दूसरे गांव गए थे। उनके लौटने पर परिजनों को पीड़िता ने घटना की जानकारी दीे तो परिजनों ने जीजा को यमुना नदी किनारे से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है पॉक्सो एक्ट व छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

थानाक्षेत्र के एक गांव की 11 वर्षीय किशोरी ने बताया कि शुक्रवार को उसकी मां व भाई दूसरे गांव में देवी पूजन के लिए गए थे। रिश्ते में जीजा लगने वाला महेवा घाट रानीपुर जिला कौशांबी निवासी रामजी पुत्र छिददू घर आया था। इसके पहले भी वह अक्सर घर आता था लेकिन उस दिन जब घर में मां व भाई नहीं थे तो उसने मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जुबान बंद रखने को कहा नहीं तो जान से मारने की धमकी दी। शनिवार को जब मां घर लौटी तो इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मां ने अन्य पड़ोसियों की मदद से आरोपी को यमुना नदी किनारे पकड़ लिया। इसके बाद यूपी 100 को बुलाकर पुलिस थाने पहुंचा दिया। थानाध्यक्ष श्यामप्रताप ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है। प्रथम दृष्टया छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन

जीजा ने नाबालिग साली से की छेड़खानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed