{"_id":"5b27f3a44f1c1bf16e8b887d","slug":"51529344932-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी के पति की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीडीसी के पति की संदिग्ध हालात में मौत
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीडीसी के पति की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
सरैंया। संदिग्ध हालात में क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजनों ने पड़ोसियों पर चुनावी रंजिश के चलते हत्याकर शव कमरे में लटकाने का आरोप लगाया है। मृतक घर में ही जनसेवा केंद्र चलाता था और एक हाथ से दिव्यांग भी था।
रैपुरा थानाक्षेत्र के बांधी निवासी प्रदीप दुबे पुत्र देवमणि की पत्नी तारा देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य है। प्रदीप घर के ही गेट के पास एक दुकान में जनसेवा केंद्र संचालित करता था। वह एक हाथ से दिव्यांग था। रविवार की रात वह घर से खाना खाकर अपने जनसेवा केंद्र से जुडे़ कमरे में सोेने गया था। सोमवार की सुबह परिजनों ने उसे कमरे में लगे पंखे पर फांसी से लटके देखा तो चीख पड़े। सूचना पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा गया। थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या है। इसके पीछे के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। मृतक के एक पुत्र दो पुत्री हैं। पिता किसान हैं।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान गांव के ही कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया था। इसी विवाद के कारण आरोपी पक्ष उससे दुश्मनी रखता था। आरोप लगाया कि रविवार को आरोपी पक्ष प्रदीप को जबरन अपने घर पकड़कर ले गए। वहां मारपीट कर हत्या कर दी। इसके बाद गेट के पास वाले कमरे में लाकर उसे फांसी के फंदे में लटका दिया ताकि सबको लगे कि उसने आत्महत्या की है। इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि कोई तहरीर मिलेगी तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई होगी।