{"_id":"5a6237d84f1c1b66268b5485","slug":"50-thousand-reward-for-the-robber-mahendra-pasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकू महेंद्र पासी पर 50 हजार इनाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाकू महेंद्र पासी पर 50 हजार इनाम
अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
डकैती, लूट, चोरी
- फोटो : डेमो फोटो
यूपी पुलिस ने डाकू महेंद्र पासी पर इनाम की राशि में 25 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। अब महेंद्र पासी पचास हजार रुपये का इनामी डाकू हो गया है। इधर, डाकू बबुली कोल और गौरी यादव अब यूपी और एमपी पुलिस के निशाने पर हैं। इनाम की राशि बढ़ाने के साथ दोनों प्रदेशों की पुलिस ने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में कांबिंग शुरू कर दी है।
एसपी प्रताप गोपेंद्र सिंह ने बताया कि डाकू महेंद्र पासी पर यूपी पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। पहले इस पर इनाम 25 हजार का था। वहीं नवल धोबी पर भी पुलिस की निगाहें हैं। मप्र पुलिस ने नवल पर तो इनाम 50 हजार करने का प्रस्ताव भेजा है। पाठा क्षेत्र से लेकर मप्र सीमा व बीहड़ वाले इलाकों में डकैतों की धमाचौकड़ी से परेशान पुलिस अधिकारियों ने बीच-बीच में सघन अभियान चलाकर इनके दमन का प्रयास किया है।
इसमें कई बार सफलता भी मिली है। इन दिनों कुख्यात डाकू बबुली कोल और डाकू गौरी यादव गैंग के बचे सदस्यों पर पुलिस का निशाना है। चित्रकूट पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह व सतना मप्र पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगडकर ने बताया कि जैसे ही गैंग की मौजूदगी की सूचना मिलती है तो प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस टीमें जंगल पहुंचती हैं। लेकिन कुछ समस्याओं के कारण गैंग के सरगना बच रहे हैं। जल्द ही इन्हें भी मार गिराया जाएगा।