फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   संदिग्ध अवस्था में आग से झुलसी महिला की मौत

संदिग्ध अवस्था में आग से झुलसी महिला की मौत

Sat, 11 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में आग से झुलसी महिला की मौत
आग से झुलसी महिला की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मऊ । बच्चों को बरामदे में सुलानेे के बाद महिला ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। जानकारी होते ही परिजनों व ग्रामीणों ने किसी तरह महिला को कमरे से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष ने अज्ञात कारण के चलते आग लगने की बात कही है।

थाना क्षेत्र के चकोर निवासी मनोज कुमारी (36) पत्नी बोडीलाल ने शुक्रवार की रात अपने दो पुत्र व एक पुत्री को खाना खिलाकर उन्हें बरामदे में लिटा दिया। खुद कमरे में जाकर सो गई। रात अचानक कमरे से धुआं व आग निकलते देख आसपास के लोग चिल्लाए। परिजन किसी तरह आग पर काबू पाकर महिला को बाहर निकाला। उसे अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का पति बोडीलाल गुजरात के भुज में मजदूरी करता है। घटना के बाद मृतका के दो पुत्र विकास व मनीष और एक पुत्री सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के पिता उतरवां बदौसा जिला बांदा निवासी मइयादीन पुत्र विद्या गांव पहुंचे। पूरी घटना के बाद उन्होंने बताया कि उसकी पुत्री को ससुरालीजन कई साल से मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। जिसके चलते आग लगाकर पुत्री ने आत्महत्या की है। उधर मृतका के ससुर ननकू पुत्र श्यामलाल ने बताया अज्ञात कारण के चलते आग लगने से बहू मनोज कुमारी की मौत हो गई है। आग से कमरे में रखा लगभग 25 हजार की सामग्री भी राख हो गई। थानाध्यक्ष संतशरण ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed