फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   टप्पेबाजों ने दिनदहाड़े उड़ाया नोटों भरा बैग

टप्पेबाजों ने दिनदहाड़े उड़ाया नोटों भरा बैग

Thu, 21 Feb 2019 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
टप्पेबाजों ने दिनदहाड़े उड़ाया नोटों भरा बैग
दिनदहाड़े टप्पेबाजों ने नोटों भरा बैग उड़ाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर। कस्बा स्थित एक बैंक शाखा से बीस हजार रुपये निकाल कर जैसे ही ग्रामीण सड़क पर पहुंचा तो टप्पेबाजों नोटों भरा बैग पार कर दिया। पीड़ित काफी देर तक स्थानीय लोगों की मदद लेकर टप्पेबाजों की तलाश करता रहा लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने बताया कि दो दिन बाद उसकी बेटी की शादी है। इसी के लिए बैंक से रुपये निकाले थे।

बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के उमरहन निवासी घनश्याम पुत्र रामभवन ने बताया कि बुधवार को वह मानिकपुर कस्बा स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा से बीस हजार रुपये निकालकर अपने बैग(झोला) में डालकर बाहर आया। जैसे ही सड़क पर पहुंचा तो पीछे से आए अज्ञात युवक ने उसका बैग छीना और पुराना मानिकपुर की ओर भाग निकला। पीड़ित चिल्लाते हुए पीछे भागा लेकिन आरोपी भाग चुका था। थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष केपी दुबे ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed