फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   उधारी मांगने पर पीटा, तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट

उधारी मांगने पर पीटा, तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 28 Feb 2019 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
उधारी मांगने पर पीटा, तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट
उधारी मांगने पर पीटा, तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। छह माह से उधारी न लौटाने पर गुरुवार को युवक ने रुपये मांगे तो आरोपी अपने भाइयों के साथ मिलकर युवक की बेरहमी से पीटाई कर दी। मौके पर कुछ लोग पहुंचे तो आरोपी भाई धमकी देते हुए भाग निकले।

सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़वारा कांशीराम कालोनी निवासी विजय रैकवार पुत्र बद्री प्रसाद ने बताया कि लोढ़वारा निवासी राकेश नाई के मांगने पर उसने पांच हजार रुपये उधार दिए थे। छह माह से वह रुपये नहीं लौटा रहा था। बुधवार जरूरत होने पर राकेश के घर जाकर रुपये मांगे तो उसे गाली देकर भगा दिया। इसके बाद देर शाम को कर्वी से लौटते समय आरोपी राकेश ने अपने भाई राजुल व राहुल पुत्रगण रामगोपाल के साथ मिलकर उसे रोका और गाली देते हुए बेरहमी से पीटने लगे। कुछ अन्य राहगीर पहुंचे तो आरोपी उसे धमकी देते हुए भाग निकले। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed