फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   संदिग्ध अवस्था में आग से झुलसी गर्भवती महिला

संदिग्ध अवस्था में आग से झुलसी गर्भवती महिला

Sat, 22 Jul 2017 10:34 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में आग से झुलसी गर्भवती महिला
भरतकूप। संदिग्ध हालात में गर्भवती महिला घर में आग से झुलस गई। गंभीर हालात में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद इलाहाबाद रेफर किया है। घटना को लेकर महिला के मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज को लेकर आए दिन उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के सुदिनपुर गांव में कल्पना देवी (24) पत्नी कीर्तिराज शनिवार की सुबह घर में अचानक आग से झुलस गई। पति ने बताया कि वह खाना बना रही थी तो अचानक आग से उसकी साड़ी में आग लगी। यह देखकर उसे बचाने का प्रयास किया गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होने पर अस्पताल पहुंचे महिला के भाई खेरिहा गौरिहा निवासी पुष्पराज ने आरोप लगाया कि उसकी बहन कल्पना गर्भवती है। उसकी एक पुत्री पहले से है। पति कई बार दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट कर चुका है। इस घटना में भी संभावना है कि पति की हरकतों से तंग आकर बहन ने ऐसा कदम उठाया हो। इलाज होने के बाद ही इसकी सही जानकारी हो सकेगी। उधर झुलसी महिला को डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में आग से झुलसी गर्भवती महिला
:- गंभीर हालत में इलाहाबा रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed