{"_id":"599f165f4f1c1b53398b4858","slug":"171503598175-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी पुलिस की स्टाइल कामयाब नहीं हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमपी पुलिस की स्टाइल कामयाब नहीं हुई
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
नजदीक पहुंच कर भी गच्चा खा गई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिस तरह एमपी पुलिस ने डाकू ललित पटेल को मारने के लिए उसके तीन सदस्योें को पकड़ कर ठहरने के स्थान का पता लगा लिया था, उसी तरह यूपी पुलिस भी डाकू बबुली कोल के तीन सदस्यों को पकड़कर बबुली और लवलेश को पकड़ने पहुंची थी, लेकिन घनघोर जंगल होने के कारण यूपी पुलिस गच्चा खा गई।
डकैतों के खात्मे के लिए चित्रकूट पुलिस ने पांच लाख तीस हजार के इनामी बबुली कोल के तीन सदस्यों को पकड़कर डाकू लवलेश पटेल और बबुली का काम तमाम करने की कोशिश की। बताया जाता है कि पुलिस गैंग के काफी नजदीक पहुंच गई, लेकिन अचानक सीधी मुठभेड़ हो गई, जिससे एक दरोगा शहीद हो गए जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल हैं। मुठभेड़ में पुलिस को अभी तक यही सफलता मिली है कि गैंग के स्वचलित तीन असलहे और तीन सदस्य पकड़े गए हैं। कई डकैतों को गोली लगने की सूचना है, लेकिन पुष्टि नहीं हुई है।