{"_id":"5b8834af42c792464b1c5dd7","slug":"161535653039-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की मौत हत्या का आरोप
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
महिला की मौत, हत्या का लगाय आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ । थाना अंतर्गत नीबी के पतिनिया पुरवा में एक विवाहिता की गुरुवार की दोपहर को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इस मामले में मृतका के पिता ने थाने में तहरीर देकर दहेज न देने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
नीबी गांव के पतिनयापुरवा में कंचन (30) का विवाह दो वर्ष पहले पन्नालाल से हुआ था। मृतक के पिता अर्जुनपाल निवासी धरा गांव थाना बारा इलाहाबाद ने थाने में दी तहरीर में कहा कि उसकी पुत्री को दहेज न देने पर उसका पति पन्ना लाल व भाभी दयावती ने गला दबाकर हत्या कर दी है। इस मामले में थानाध्यक्ष संत शरण ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।