{"_id":"5cfaa210bdec2207167ef0c6","slug":"15599293546-chitrakutt-news63","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर से पहले पानी लेने पर घर से घसीट पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टैंकर से पहले पानी लेने पर घर से घसीट पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंकर से पहले पानी लेने पर दंपति को घर से घसीटकर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूूट। टैंकर से पहले पानी लेने पर नाराज एक परिवार के सदस्यों ने पड़ोसी के घर घुसकर दंपति को लाठी डंडे से पीट दिया। दस साल की बालिका को घर से घसीटकर बाहर तक ले आए फिर उठाकर जमीन पर पटक दिया जिससे वह बेहोश हो गई। यह देखते ही आरोपी भाग निकले। मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने पुलिस सूचना देकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीतापुर चौकी क्षेत्र के चितरारोड निवासी अनीता साहू ने बताया कि गुरुवार की शाम पानी की आपूर्ति के लिए टैंकर आया तो अपने डिब्बे लाइन पर लगा दिए। पानी भरने के बाद वह अपनी बेटी काजल (10) के साथ घर आ गई। देर शाम को वह अपने पति सुरेश साहू व बेटी के साथ घर के बाहर बैठी थी तभी पड़ोसी कमलेश, नीमा, रोहित व बच्चू लाठी डंडा लेकर उसके घर के सामने आकर गाली देने लगे। यह कहा कि उनसे पहले पानी टैंकर से क्यों लाई। जब टैंकर आएगा तो सबसे पहले उनके परिवार के लोग ही पानी भरेंगे। इसके बाद आरोपी आगे बढ़े तो भयवश दंपति अपनी बेटी को लेकर घर के अंदर घुस गए।
पीड़िता अनीता ने बताया कि वह घर का दरवाजा बंद नहीं कर पाई और आरोपी गाली देते हुए अंदर घुस आए और सबकी पिटाई करने लगे। उसकी बेटी को घसीटकर घर के बाहर ले गए और पटक दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। इस बीच आसपास के अन्य लोग भी आ गए तो आरोपी भाग निकले। सूचना मिलने पर सीतापुर चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।