फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   विदाई के समय बरातियों व टेंटकर्मियों के बीच मारपीट

विदाई के समय बरातियों व टेंटकर्मियों के बीच मारपीट

Wed, 29 May 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
विदाई के समय बरातियों व टेंटकर्मियों के बीच मारपीट
शादी तो सकुशल निपट गई, लेकिन जब विदाई का समय आया तो बारातियों की टेंट हाउस के कर्मचारियों से विवाद हो गया। दोनों पक्ष के बीच मारपीट होने से विदाई स्थल पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन समेत बारातियों के दो वाहन व टेंट के कर्मचारी को कोतवाली ले आए। लगभग दो घंटे तक दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन



शहर के शंकर बाजार गंगाजी रोड निवासी जगजीवन राम अग्रहरि की बेटी की बारात प्रयागराज के चकिया राजरूपपुर से आई थी। बारात ब्रहम्चर्य स्कूल में जनवासे में ठहरी थी।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह जब विदाई का समय आया तो जनवासे में टेंट का सामान टूटने व मैटी फटने को लेकर टेंट के कर्मचारियों ने बारातियों से आपत्ति की। इस पर बरातियों और कर्मचारियों में मारपीट हो गई। इसकी जानकारी होते ही टेंट मालिक राजा रैकवार पहुंचा उसने बारातियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला और बढ़ गया। दोनों पक्ष से जमकर मारपीट हुई। इससे बरातियों की एक बोलेरो पर डंडा व पत्थर लगने से शीशे टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान कार में मौजूद दूल्हा व दुल्हन भी नीचे उतरकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। सूचना पर पहुंची पुलिस बरातियों व टेंट मालिक को कोतवाली ले आई।


टेंट मालिक राजा को काफी चोट आई उसका प्राइवेट इलाज कराया गया। उधर, दूल्हा नीरज कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद ने कोतवाली में तहरीर दी है कि टेंट कर्मियों ने बोलेरो का शीशा तोड़ चालक को पीटा और दस हजार रुपये भी ले गए हैं। इस मामले में कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि फिलहाल दूल्हा दुल्हन व बरातियों को घर भेज दिया गया है। दोनों पक्ष की तहरीर लेकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed