{"_id":"5cead398bdec22074c263686","slug":"155889351419-chitrakutt-news113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में गिरा बंदी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जेल में गिरा बंदी गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिला जेल रगौली में बंदी को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने मारपीट की संभावना जताई है, जबकि जेलर ने बताया कि कोई मारपीट नहीं हुई है। बाथरूम में फिसलकर बंदी गिरा है, जिससे उसे चोट आई है।
रगौली जेल में बंद बांदा निवासी सिराज पुत्र अशफाक को पुलिस सुरक्षा में जिला अस्पताल लाया गया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात को बंदी सिराज के साथ मारपीट किए जाने की संभावना है लेकिन किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। फिलहाल बंदी ने भी इस मामले में बोलने से इंकार किया। उसके सिर पर चोट है। रविवार की देर रात तक उसे जिला अस्पताल में भर्ती किए रखा गया। डा.पीडी चौधरी ने बताया कि बंदी घायल अवस्था में आया था। जिसका इलाज चल रहा है। इस मामले में जेलर एसपी त्रिपाठी ने बताया कि बंदी शनिवार की रात बाथरूम गया था। जहां फिसलने से घायल हो गया है। उसके चोट आने पर जेल के अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी भी तरह की मारपीट या अन्य मामला नहीं है।