{"_id":"5c7eb2abbdec221428361117","slug":"151551807147-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस चोरी के आरोप में युवक को हाथ-पैर बांध किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भैंस चोरी के आरोप में युवक को हाथ-पैर बांध किया लहूलुहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निमंत्रण से घर लौट रहे युवक को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। निमंत्रण कर वापस घर आ रहे युवक को बंधक बना हमलावरों ने कुल्हाड़ी-बरछी से लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि युवक ने एक साल पहले हमलावरों की भैंस चोरी की थी। पहाड़ी थाना क्षेत्र के ब्योहरा गांव निवासी शंभू (30) पुत्र रामसुमिरन सोमवार को बरेठी गांव के गुलाब सिंह के यहां निमंत्रण से घर वापस आ रहा था। रास्ते में गांव के होमगार्ड मइयादीन पुत्र रामस्वरूप पुरानी रंजिश के चलते बूदा, बदन, दीपक आदि के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया। ट्यूबवेल में ले जाकर हाथ-पैर बांध कर कुल्हाड़ी व बरछी से लहूलुहान कर चले गए। घायल किसी तरह हाथ खोलकर अपने मां शिवकुमारी को मामले की जानकारी दी। इसी दौरान हमलावरों ने रायफल से हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। परिजनों ने लहूलुहान दशा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफ र कर दिया। घायल के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि घटना की तहरीर हमलावरों के खिलाफ थाने में दी है, किंतु पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला पंजीकृत किया है।