{"_id":"5b1c0fa64f1c1bfa6e8b7144","slug":"151528565670-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी प्रधान को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी प्रधान को पुलिस ने दबोचा
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपी प्रधान को पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला फालोअप
मऊ(चित्रकूट)। दिनदहाड़े थाने से कुछ दूरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर सपा नेता के भतीजे की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अहिरी प्रधान को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी रायफल व चार पहिया वाहन भी बरामद कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
एसपी मनोज कुमार झा ने एसपी कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि थानाध्यक्ष मऊ संतशरण सिंह की टीम ने मऊ क्षेत्र के तिलौली मोड के पास से शनिवार की सुबह अहिरी निवासी प्रधान अनिल कुमार द्विवेदी पुत्र द्वारिका प्रसाद को लाइसेंसी राइफल कारतूस व स्कार्पियो गाड़ी के साथ गिरफतार कर लिया है। 6 जून को मऊ कस्बे में तहसील गेट के पास सपा नेता उग्रसेन मिश्रा पुत्र सूरजभान निवासी रैपुरा बरगढ़ की गाड़ी पर गोलियां चलाई गई थी। जिसमें उनके भतीजे दुर्गेश मिश्रा की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस कांड में 9 आरोपियों के खिलाफ नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी ने बताया कि अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। हत्या का मुख्य कारण पुरानी दुश्मनी ही है। जिसमें हत्यारोपी के पिता पूर्व ब्लाक प्रमुख द्वारिका द्विवेदी की शिवराजपुर इलाहाबाद में गोली मार कर हत्या हुई थी।
बेखौफी से माना कि बदला लेने को चलाई गोली
चित्रकूट। मऊ में दिनदहाड़े अपने साथियों के साथ योजनाबद्ध तरीके से सपा नेता उग्रसेन मिश्रा के वाहन पर ताबड़तोड़ गोलियां दागकर एक की हत्या के आरोपी अहिरी निवासी अनिल द्विवेदी के चेहरे पर पश्चाताप का कोई प्रभाव नहीं दिखा। बेखौफी से बोला कि उसके पिता की हत्या उग्रसेन मिश्रा ने कराई थी। उसी का बदला लेने के लिए कई बार योजना बनाई थी। इस बार भी उग्रसेन ही निशाना था लेकिन वह बच गया है। हत्यारोपी अनिल ने यह भी बताया कि वह चार लोग थे और लाइसेंसी असलहे लिए थे। जिसमें मऊ प्रधानपति अमित भी शामिल था।
विज्ञापन
हमलावरों की तलाश जारी
चित्रकूट। शहर के सदर रोड पर चकबंदी अधिकारी पर जानलेवा हमला करने वाले मऊ थानाक्षेत्र के मोहनी गांव निवासी दो सगे भाइयों की तलाश में पुलिस लगातार खोजबीन कर रही है। एसपी ने बताया कि इस मामले में छह नामजद में चार को लाठी डंडा समेत पकड़ लिया गया है। मुख्य आरोपी दो भाइयों को भी जल्द पकड़ा जाएगा। ब्यूरो