{"_id":"597e20ce4f1c1be2068b4937","slug":"141501438158-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के पास जाने से चिढ़ गए डकैत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के पास जाने से चिढ़ गए डकैत
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। बेटे की रिहाई के बदले बबुली कोल द्वारा सपा नेता से 50 लाख रुपये मांगने के पीछे लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस को अपहरण की जानकारी देने से डाकू बबुली कोल खुन्नस खा गया। इसी कारण उसने इतनी बड़ी रकम मांगी है।
बताया जाता है कि पहली बार किसी डकैत ने इतनी बड़ी फिरौती मांगी है। पहले कभी डाकुआें ने जो अपहरण किए, उसमें 10 से 20 लाख की ही फिरौती मांगी गई। इस बारे में घटना के दौरान मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि जब डाकू संतू का मोबाइल भी छीन ले गए तो सभी ने मारकुंडी थाने जाकर पुलिस सूचना दी।
जब मोबाइल छीनने की बात बताई तो थानाध्यक्ष ने उसी नंबर पर फोन लगाकर बताया कि वे थानाध्यक्ष बोल रहे हैं। इस पर डाकू गैंग का पारा और चढ़ गया। नशे में धुत जिस बदमाश ने फोन उठाया, उसने कहा कि अच्छा पुलिस के पास पहुंच गए अब तो 50 लाख ही भेजो, तभी उसे छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
बबुली ने पुलिस को दी चुनौती
चित्रकूट। एक दिन पूर्व एसटीएफ और पुलिस ने एक लाख पांच हजार के कुख्यात इनामी डाकूगोप्पा यादव को पकड़ने सफलता पाई थी। उसकी खुशी 24 घंटे भी पुलिस नहीं मना पाई थी कि पांच लाख 30 हजार के इनामी डाकू बबुली कोल ने सपा नेता के बेटे और गेटमैन का अपहरण कर पुलिस को चुनौती दे दी।
गौरतलब है कि शनिवार को एसटीएफ व पुलिस ने डाकू गोप्पा यादव की गिरफ्तारी नाटकीय अंदाज मेें दिखाकर जिले से एक डाकू सरगना को कम करने का काम किया था लेकिन अब जिले के सबसे बडे़ डाकू बबुली गैंग ने दो का अपहरण कर सबको सकते में डाल दिया है। एडीजी एसएन सावंत ने कहा कि बचे डकैतों से पुलिस निपटने का पूरा प्रयास कर रही है।
पुलिस के पास जाने से चिढ़ गये बदमाश
पचास लाख की फिरौती मांगने पर दे रहे तरह-तरह के तर्क