फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भण्डाफोड़

असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भण्डाफोड़

Mon, 08 Apr 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भण्डाफोड़
चित्रकूट। रैपुरा थाना पुलिस ने अवैध रूप से चल रही असलहा फैक्ट्री में छापा मारकर आधा दर्जन बने, अधबने तमंचे, रिवाल्वर समेत विभिन्न बोर के दर्जनों कारतूस, खोखे व शस्त्र बनाने की सामग्री बरामद की। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

रविवार को कार्यालय में एसपी मनोज कुमार झा ने पत्रकारों से बताया कि रैपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाठक ने टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान मिली सूचना के आधार पर गेटापुरवा मजरा भौंरी निवासी नत्थू प्रसाद चोरी छिपे अपने घर में अवैध असलहे बनाकर बेंचता है। इस पर पुलिस ने बताए गए घर में दबिश देकर असलहे पकड़ लिए। पूछताछ में घर से दो तमंचा 315 बोर, एक अद्धी डबल बैरल 315 बोर, अर्द्ध निर्मित तमंचा 12 बोर, रिवाल्वर 315 बोर, आठ कारतूस 315 बोर, दो कारतूस 30 स्प्रिंग, तीन खोखा कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस पिस्टल समेत शस्त्र बनाने के उपकरण एक प्लास्टिक की बोरी में सात ट्रिगर, पांच स्प्रिंग, 16 अंगुल की लोहे की नाल 12 बोर, विभिन्न आकार की तमंचे की बाडी की पत्ती, दो रेती बड़ी, एक रेतीं छोटी, आरी ब्लेड सहित, त्रिभुजाकार छोटी रेती, लोहे की छेनी बड़ी, दो सिकंजा, प्लास, हथौड़ी, सुम्मी छेद करने के लिए, पेचकश, घिर्री (धौंकनी) बरामद किया है। एसपी ने बरामदगी करने वाली टीम को दस हजार रुपये धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस टीम में एसएसआई विवेक प्रताप सिंह, एसआई शेषमणि त्रिपाठी, राधाकृष्ण तिवारी, इम्तियाज अहमद, आरक्षी दीपक कुमार, ओम प्रकाश पाल, महिला आरक्षी काजल सिंह रहे। इस बरामदगी को चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed