फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   निर्माणाधीन कालोनी में नशा करने से मना करने पर पिटाई

निर्माणाधीन कालोनी में नशा करने से मना करने पर पिटाई

Tue, 27 Jun 2017 07:03 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन कालोनी में नशा करने से मना करने पर पिटाई
कालोनी में नशा करने से मना करने पर पिटाई
विज्ञापन

:- पुलिस के आने पर आरोपियों ने सुपरवाइजर पर उल्टे लगाए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर(चित्रकूट)। निर्माणाधीन रेलवे कालोनी में जुआ शराब व नशा करने के लिए एकत्र होने वाले युवकों को भगाने पर सुपरवाइजर की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। पीड़ित ने सूचना देकर पुलिस को बुलाया तो आरोपियों ने उस पर छेड़खानी का आरोप लगवाने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों पक्ष के दो युवकों को पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार जंक्शन के पीछे रेलवे कालोनी निर्माण का कार्य चल रहा है। सुपरवाइजर गाजीपुर निवासी हाल मुकाम पटेल नगर मानिकपुर अखिलेश कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन कालोनी के कुछ कमरों में स्थानीय युवक आए दिन घुसकर जुआ शराब व नशा करते हैं। जिससे अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। मंगलवार की सुबह आरोपियों को डांटकर भगाया तो सभी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस सूचना पर आरोपियों ने सुपरवाइजर पर ही उल्टे आरोप लगाकर महिलाआें के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष साजिद खान ने बताया कि सुपरवाइजर के अलावा आरोपी दीपक लोहार को थाने लाया गया है। सुपरवाइजर ने तीन नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

--......
बीस हजार रुपये गायब होने पर भिडे़ दुकानदार
:- रेलवे स्टेशन के सामने मारपीट के बाद पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर (चित्रकूट) । दुकान से लगभग 20 हजार रुपये गायब होने पर दुकानदार ने पान की गुमटी वाले पर शक कर पिटाई की। इसके बाद उसकी गुमटी को गिराकर तोड़ दिया है। गुमटी मालिक ने आरोपों को गलत बताकर दुकानदार के खिलाफ पिटाई करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के रेलवे स्टेशन के सामने पान की गुमटी वाले विकास ने नजदीक के दुकानदार राहुल मिश्रा से किराए पर बिजली का कनेक्शन ले रखा है। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को जब विकास कनेक्शन जोड़कर राहुल की दुकान से लौट रहा था। तभी दुकानदार ने कांउटर में रखे 19 हजार 400 रुपये चोरी करने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनो के बीच कहा सुनी के बाद मारपीट होने लगी। राहुल पर आरोप है कि उसने विकास की पान की गुमटी को गिराकर हजारों का नुकसान किया है। सूचना मिलने पर पहुंच पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed