फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   सगे भाइयों को पीटकर मोबाइल नगदी लूटा

सगे भाइयों को पीटकर मोबाइल नगदी लूटा

Sun, 28 Oct 2018 10:14 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
सगे भाइयों को पीटकर मोबाइल नगदी लूटा
सगे भाइयों को पीटकर मोबाइल नगदी लूटा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पैदल घर जा रहे सगे भाइयों को तीन बाइक सवार युवकों ने जबरन रोककर मारपीट की। विरोध करने पर मोबाइल व नगदी लूटकर भाग गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भागने लगे जिसमें एक को पुलिस ने दबोच लिया है। जिससे मोबाइल बरामद किया गया अन्य दो की तलाश की रही है।
मऊ थानाक्षेत्र के खंडेहा निवासी रामनारायण पटेल के दो पुत्र कुलदीप व प्रदीप छत्रपति शाहू जी महाराज इंटर कालेज रगौली में हाईस्कूल के छात्र हैं। पढ़ाई के कारण दोनों किराए के कमरे में कसहाई रोड़ पर एक मकान में रहते हैं। दोनों ने बताया कि शनिवार वह मामा के घर प्रसिद्धपुर गांव गए थे। देर शाम को लौटने पर गल्ला मंडी गेट के पास जीप से उतरकर पैदल कमरे की ओर जा रहे थे। पानी की टंकी के पास तीन अज्ञात युवक बाइक पर बैठे मिले और दोनों भाइयों को बुलाया। नाम पता पूंछने के बाद दोनों भाइयों के मोबाइल छीन लिए। इसके बाद गाली देते हुए भागने को कहा। जब उनसे मोबाइल वापस मंागा तो पिटाई कर जेब में रखे लगभग पांच सौ रुपये निकाल लिए और बाइक पर बैठाकर ले जाने लगे।
विज्ञापन

यह देखकर वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के आते ही आरोपी दोनों भाई को छोड़कर भागने लगे इस दौरान एक मोबाइल उनसे गिर गया जबकि पुलिस कर्मियों ने एक आरोपी आकाश पांडेय को पकड़ लिया। जिसके पास दूसरा मोबाइल भी मिला। पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली लाई। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि फरार देानों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed