फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   पत्नीहंता को आजीवन कारावास

पत्नीहंता को आजीवन कारावास

Sat, 06 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
पत्नीहंता को आजीवन कारावास
पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास
विज्ञापन

चित्रकूट। पत्नी की हत्या करने के मामले में अदालत ने भिंड के रहने वाले युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
अभियोजन अधिकारी विवेक चंद्रा ने बताया कि 12 अप्रैल 2014 को पड़री (शिवरामपुर चित्रकूट) निवासी विशंभर सिंह पुत्र जगजीत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पुत्री कांति भदौरिया का अंगदपुरा अटेर भिंड मध्यप्रदेश निवासी जितेंद्र सिंह के साथ सात साल पूर्व विवाह हुआ था।
पति द्वारा उसकी पुत्री को दहेज को लेकर शारीरिक यातनाएं दी जाती थीं। जिसकी जानकारी उसकी पुत्री घर में दी। इसके बाद वह अपनी पुत्री को मायके ले लाए। चार महीने बाद जितेंद्र सिंह पड़री आया और पत्नी को ले जाने की जिद करने लगा।
विज्ञापन

दो दिन तक रुकने के बाद भी जब पुत्री को विदा नहीं किया गया तो आरोपी ने घर के पिछवाडे़ उसे ले जाकर गमछे से गला दबा दिया। जिससे पुत्री की मौत हो गई। आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मामले में अपर जिला जज सुभाष सिंह ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी जितेंद्र सिंह को दोषी ठहराया। उसे आजीवन कारावास सहित 15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed