फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Stones pelted and blows rained down with sticks and rods at the workshop following a heated exchange.

Faridabad News: कहासुनी के बाद वर्कशॉप पर पथराव, लाठी-डंडे बरसाए

Thu, 24 Sep 2026 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Stones pelted and blows rained down with sticks and rods at the workshop following a heated exchange.
पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आदर्श नगर स्थित मलेरना रोड की एक गली में बुधवार शाम कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि एक पक्ष के युवकों ने वर्कशॉप पर पथराव कर बंद शटर पर लाठी-डंडे बरसाए। इस दौरान मौके पर पुलिस की गाड़ी पहुंची, जिस पर भी पथराव करने का आरोप सामने आया है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे गजेंद्र किराने की दुकान पर सामान लेने गया था। वहां किसी बात को लेकर युवक से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवक ने अपने साथियों को बुला लिया। युवकों की संख्या बढ़ने पर गजेंद्र जान बचाने के लिए वर्कशॉप के अंदर चला गया और शटर बंद कर लिया। इसके बाद बाहर मौजूद युवकों ने बंद शटर पर पत्थरों और लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में कई युवक वर्कशॉप के बाहर हंगामा करते और शटर पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शटर खुलवाकर अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकाला। पुलिस कुछ युवकों को अपनी गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगी, तो आरोप है कि भीड़ ने पुलिस की गाड़ी व पुलिस के ऊपर पर भी पथराव कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed