फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान

शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 23 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान
शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। संदिग्ध हालात में कोतवाली क्षेत्र के कालूपुर पाही गांव निवासी शिक्षक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी जानकारी होते ही उसके सहयोगियों ने कहा कि वह ऐसा नहीं कर सकता जरूर कोई इसकी वजह होगी। उधर परिजनों ने कहा कि कई दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।
प्राइवेट स्कूल के शिक्षक कालूपुर पाही निवासी वीरेंद्र सिंह चंदेल (40) पुत्र स्व. प्रहलाद सिंह ने बुधवार की देर रात घर के एक कमरे में पत्नी की साड़ी से पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार की सुबह इसकी जानकारी होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने दावा किया कि जरूर कोई खास वजह होगी अन्यथा वीरेंद्र ऐसा युवक नहीं था जो फांसी लगा लेगा। इसके पीछे कोई घरेलू समस्या भी हो सकती है। मृतक के भाई सेना के रिटायर्ड जवान धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण तो अज्ञात है। घटना की शाम को भाई पत्नी व बच्चों के साथ खाना खाकर कमरे में सोने गया था। कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से अस्वस्थ रहता था।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सुधा उर्फ रानीदेवी भी प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। मृतक वीरेंद्र कुछ माह से घर में ही कोचिंग भी पढ़ाता था। उसकी यह दूसरी शादी थी। सन 2000 में उसकी पहली पत्नी गौरी सिंह व इकलौता पुत्र अक्षय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके माता-पिता का भी देहांत हो चुका है। इसके बाद उसने दूसरी शादी की थी। उसके दो पुत्रियां हैं। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या ही है और किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed