{"_id":"5caa4ad8bdec2214323f4923","slug":"11554664152-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चे गायब पुलिस की उड़ी नींद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बच्चे गायब पुलिस की उड़ी नींद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे नयागांव थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह दो बच्चों के गायब होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस टीम एक्शन में आई और कुछ ही घंटों में दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। जिससे सभी ने राहत की सांस ली।
नयागांव के आरोग्य धाम के पास निवासी मोतीलाल गौतम ने बताया कि उसका पांच साल का बेटा दीपक गौतम अपने रिश्तेदार खुटहा शिवरामपुर निवासी श्रीराम पांडेय के पुत्र सभाकांत (13) के साथ सुबह से अचानक गायब हो गया। काफी देर तक परिजन बच्चों को ढूंढते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। आखिर में नया गांव थाने में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुुलिस टीम सतर्क हो गई। चार पुलिस टीमों ने क्षेत्र के सभी इलाकों में बच्चों की खोजबीन शुरू की तो दोनों बच्चे रामघाट के पास नदी किनारे मिल गए। बच्चों के मिलते ही परिजन व पुलिस ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि फरवरी माह में इसी थानाक्षेत्र के जानकीकुंड स्कूल परिसर से जुड़वा बच्चे प्रियांश व श्रेयांश का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी।