फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   कस्बे के कई मोहल्लों में बेची जाती कच्ची शराब

कस्बे के कई मोहल्लों में बेची जाती कच्ची शराब

Sat, 18 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
कस्बे के कई मोहल्लों में बेची जाती कच्ची शराब

विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट)। नगर निकाय चुनाव में राजापुर कस्बे में मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब की मांग बढ़ गई है। इसका फायदा कच्ची शराब का करोबार करने वालों का मिल रहा है। कस्बे से सटे गांव से शराब की सप्लाई की जा रही है। कस्बे के कई मोहल्ले में भी शराब बेची जाती है। इस मामले में पुलिस के कई अधिकारियों की मिली भगत सामने आ रही है। हालांकि उच्चस्तर के अधिकारियों का दबाव बढ़ने पर एक आध जगह कार्रवाई करके स्थानीय पुलिस अपनी पीठ ठोक लेती है।

जानकारी के अनुसार कस्बे से सटे गांव चिल्ली राकस, बेराउर का पुरवा, खटवारा, सरधुआ आदि गांव में कच्ची शराब बनाकर बेचने का कारोबार कई साल से चल रहा है। जब से निकाय चुनाव नजदीक आया शराब बनाने में तेजी आ गई। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह शराब राजापुर नगर पंचायत में होने वाले चुनाव के लिए भी सप्लाई की जा रही है। इस कारोबार में दलाल भी सक्रिय रहते है। जो शराब की सप्लाई करने में भूमिका निभा रहे हैं। थानाध्यक्ष सुनील दुबे ने बताया कि निकाय चुनाव के पहले ऐसे स्थानों पर छापेमार कार्रवाई कर कई लीटर शराब बरामद की गई है। कई लोग जेल भेजे भी भेजे गए हैं।
विज्ञापन

वर्दी के संरक्षण में बिक रही है कच्ची शराब
:- चुनाव आते ही अधिक फल फूल रहा धंधा
- कार्रवाई के नाम पर पुलिस करती है खानापूर्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed