फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   crime news

ट्रेन में मिली महाराष्ट्र के अगवा लड़की

Mon, 07 Mar 2022 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:40 PM IST
विज्ञापन
crime news
मानिकपुर(चित्रकूट)। महाराष्ट्र से अपहृत नाबालिग लड़की मानिकपुर आरपीएफ (रेलवे प्रोेजेक्शन फोर्स) टीम ने कामायनी एक्सप्रेस मिली है। जांच के बाद परिजनों को सूचित कर आरपीएफ ने उसे चाइल्ड लाइन को सौंपा दिया है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के थाणे थाना क्षेत्र के उलहासनगर में रहने वाली 17 वर्षीय एक लड़की लापता हो गई थी। परिजनों ने पांच मार्च को थाने में बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहां के इंस्पेक्टर सुभाष पांसरे ने सर्विलांस के जरिए लड़की का लोकेशन पता लगाने का प्रयास किया। देश भर के आरपीएफ थानों को सूचना भेजी। इसी आधार पर मानिकपुर आरपीएफ प्रभारी पीएस परिहार ने टीम के साथ रविवार को कामायनी एक्सप्रेस की जांच की तो जनरल बोगी में यह लड़की मिली गई। पूछताछ के आरपीएफ टीम ने उसे ट्रेन से उतारकर थाणे पुलिस व लड़की के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि सोमवार को लड़की को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया। लड़की के परिजनों के देर शाम तक मानिकपुर पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed