{"_id":"61afa1e5aa9826087b0630f3","slug":"crime-chitrakoot-news-knp668287070","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवाल्वर में तीन गोलियां डाल किया था फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिवाल्वर में तीन गोलियां डाल किया था फायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी क्रशर उद्यमी शुभलाल सिंह की पुत्री स्नेहा ने सोमवार की रात घर में पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली थी। इस घटना की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
जांच में प्रथम दृष्टया जानकारी मिली है कि स्नेहा ने खुद रिवाल्वर में तीन गोलियां डालकर उसे लोड किया था। एक गोली उसकी कनपटी के बगल से होती हुई पार कर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दो कारतूस रिवाल्वर में फंसी मिली है। परिजनों के अनुसार घर में सुरक्षित स्थान पर अनलोड रिवाल्वर रखा गया था। मंगलवार को पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया। गमगीन माहौल में गांव के पास ही उसका अंतिम संस्कार कराया गया।
सोमवार की रात घर में मौजूद महिलाओं ने गोली चलने की आवाज सुनी तो कमरे में पहुंची। वहां खून से लथपथ हालत में देख गुहार लगाई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी शीतला प्रशाद पांडेय थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश गुप्ता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल किया है। रिवाल्वर को अपने कब्जे में लिया है। मंगलवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
मृतका के चाचा पहरा गांव प्रधान सुग्रीव सिंह ने बताया कि वह अपने भाई शुभलाल के साथ सोमवार को जिला मुख्यालय आए थे। उनके घर के बगल में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था जिसमें रिकार्डिंग में गाने बजे रहे थे। इससे गोली चलने की आवाज अन्य परिजन सही तरीके से नहीं सुन पाए। मृतका इंटर पास कर इसी वर्ष डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। इस घटना के पीछे परिजन कोई ठोस कारण नहीं बता पाए हैं।
थाना प्रभारी का कहना है कि गोली दाहिनी कनपटी के पास से लगी जो पार कर गई थी। रिवाल्वर में एक खोखा व दो कारतूस मिले हैं। परिजनों ने बताया है कि रिवाल्वर खाली चैंबर के साथ रखा गया था। इससे लगता है कि मृतका ने ही उसमें तीन गोलियां भरी थी। जांच शुरू की गई है।