{"_id":"c9b3eb24902a5168e30d1db7c741f2ef","slug":"create-a-successful-mahasnprk-campaign-ranjana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महासंपर्क अभियान को बनाएं सफल-रंजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासंपर्क अभियान को बनाएं सफल-रंजना
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Thu, 21 May 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा गनीवां मंडल के बूथ प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक में 26 मई तक चलने वाले महासंपर्क अभियान की जानकारी दी गई। इसमें मंडल प्रवासी और महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रंजना उपाध्याय ने सभी बूथ प्रमुखों और प्रवासियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने बूथों में रहकर इस अभियान को सफल बनाएं।
विज्ञापन
मंडल महामंत्री देवकुमार तिवारी के नांदी स्थित आवास में रंजना उपाध्याय ने बताया कि 24 मई से 26 मई तक बूथ स्तर पर महासंपर्क अभियान चलाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा नए सदस्य भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा मंडल स्तर पर बनाए गए नए सदस्यों से भी लगातार संपर्क बनाए रखना है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष जयविजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष और जिला प्रमुख महासंपर्क अभियान रवि त्रिपाठी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंजू वर्मा, शिवाकांत पांडे, अभेष मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन