{"_id":"6a133c868db82e9f2e0ef684","slug":"cows-get-respite-from-the-scorching-heat-modern-shower-systems-and-fans-installed-in-the-cow-shelter-chitrakoot-news-c-215-aur1007-131569-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: भीषण गर्मी से गोवंशों को राहत, गोशाला में लगे आधुनिक शॉवर सिस्टम और पंखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: भीषण गर्मी से गोवंशों को राहत, गोशाला में लगे आधुनिक शॉवर सिस्टम और पंखे
Sun, 24 May 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 24 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो 24 सीकेटीपी 01 गोशाला में लगे शॉवर के नीचे स्नान करते गोवंश। संवाद
चित्रकूट/ खोही। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट ने अपनी गोशाला में 1300 से अधिक गोवंशों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए अनोखे इंतजाम किए हैं। ट्रस्ट ने गोशाला में छांव के लिए शेड तो बनाया है, साथ ही हवा के लिए पंखे भी लगाए गए हैं। यही नहीं भीषण गर्मी से राहत देने के लिए वहां पर आधुनिक शॉवर सिस्टम भी लगा है। ये सिस्टम गोवंशों को गर्मी से राहत भी दे रहा है।
ट्रस्ट ने गोशाला में तापमान नियंत्रित रखने और गोवंशों को लू से बचाने के लिए कई उपाय किए गए हैं। श्री सद्गुरु गो सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष ऊषा जैन का कहना हैं कि यह ट्रस्ट पिछले 30 वर्षों से लगातार गो सेवा का कार्य कर रहा है। ट्रस्ट के निदेशक दिवंगत पद्मश्री डॉ. बीके जैन ने अपने जीवनकाल में गो सेवा को प्राथमिकता दी थी, और उन्हीं की प्रेरणा से ट्रस्ट गोवंशों के लिए नई सुविधाएं विकसित कर रहा है।
इस बार पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए गोवंशों के लिए आधुनिक शॉवर सिस्टम लगवाया गया है। इस सिस्टम से अलग-अलग समय पर गोवंशों पर सीधे पानी का छिड़काव करता है, सुबह 11 बजे से शाम तक, जब गर्मी चरम पर होती है। इस स्नान से उनके शरीर का तापमान तुरंत कम होता है। बड़े क्षेत्रों को ढकने वाले मजबूत शेड सीधे सूर्य की किरणों को रोकते हैं। नीचे का तापमान काफी कम रहता है।