फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cowboy dies due to drowning in pond

चित्रकूट: तालाब में डूबने से चरवाहे की मौत

Thu, 29 Oct 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Cowboy dies due to drowning in pond
चित्रकूट। बरगढ़ थाना क्षेत्र के डोडियामाफी गांव के पास तालाब में नहाते समय डूबने से एक चरवाहे की मौत हो गई। आस पास के लोगों ने तालाब में शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कौशांबी जिले के सताई जलालपुर गांव निवासी गंभीर पाल (28) पुत्र फूलचंद अपने भाई के साथ बरगढ़ थाना क्षेत्र के डोडियामाफी के जंगलों में भेड़ चरा रहा था। इसी दौरान गंभीर का भाई दूसरे जंगल में भेड़ लेने चला गया।
विज्ञापन

जंगल में तालाब देख वह उसमें नहाने लगा, इसी दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई। उसका भाई जब दूसरे जंगल से लौटा तो वहां उसे गंभीर नहीं दिखा, तो उसने खोजबीन की। तालाब किनारे भाई के कपड़े देख डूबने की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद स्थानीय लोगों को बुलाकर उसने पानी में भाई की तलाश की। कुछ देर बाद पानी में गंभीर का शव उतराता दिखा। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। गंभीर के भाई ने बताया कि उसके एक लड़का व एक लड़की है। घटना के बाद से पत्नी गमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed