फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Court sentences daughter's blackmailer boyfriend to 10 years in prison

Chitrakoot News: बेटी के ब्लैक मेलर प्रेमी को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

Sun, 22 Feb 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 22 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Court sentences daughter's blackmailer boyfriend to 10 years in prison
फोटो 21सीकेटीपी 15 न्यायालय परिसर में आरोपी पंकज यादव को लॉकअप ले जाती पुलिस। संवाद
चित्रकूट। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के चर्चित बेटी और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर खुदकुशी करने के मामले में सत्र न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला ने शनिवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने बेटी के प्रेमी पंकज यादव को दोषी ठहराते हुए 10 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही, उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जिसमें से पांच हजार रुपये बतौर प्रतिकर नाबालिग बेटी को देने का आदेश भी दिया है।
विज्ञापन


यह फैसला घटना के बाद दो साल 11 माह और सात दिन में सुनाया गया है। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने 13 मार्च 2023 को दोपहर में अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से बेटी (16) और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद उसने गांव से दो किमी दूर एक पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन

इस मामले में उसके भतीजे ने 14 मार्च 2023 को बहिलपुरवा थाने में पुलिस को तहरीर में बताया था कि माराचंद्रा गांव के निवासी पंकज यादव ने चचेरी बहन को बहला-फुसलाकर उसके अश्लील वीडियो बना लिए थे। इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वो उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। इस ब्लैक मेलिंग से आहत होकर चाचा ने यह घातक कदम उठाया था। जिसमें उसने अपनी बेटी और पत्नी की जान ली थी और फिर अपनी भी जान दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वादी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में पुलिस ने आरोपी पंकज यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में कोर्ट में शुक्रवार को सत्र न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला ने सुनवाई कर अपना फैसला सुरक्षित किया था। शनिवार को सत्र न्यायाधीश शेषमणि ने दोषी पंकज यादव को सजा सुनाई। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि जुर्माने की राशि में से पांच हजार रुपये पीड़ित परिवार की नाबालिग बेटी को प्रतिकर के रूप में दिए जाएंगे। सजा सुनाए जाने के बाद पंकज यादव को पुनः जेल भेज दिया गया।

फोटो 21सीकेटीपी 15 न्यायालय परिसर में आरोपी पंकज यादव को लॉकअप ले जाती पुलिस। संवाद

फोटो 21सीकेटीपी 15 न्यायालय परिसर में आरोपी पंकज यादव को लॉकअप ले जाती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed