{"_id":"583881d54f1c1b983513c197","slug":"councillors-on-the-electric-charge-produced-by-the-loud-talk-boycott","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत प्रभारी के तेज आवाज में बात करने पर सभासदों ने किया बैठक का बहिष्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत प्रभारी के तेज आवाज में बात करने पर सभासदों ने किया बैठक का बहिष्कार
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय के बाहर खड़े सभासद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम की बैठक में वार्डों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कुछ सभासदों ने विद्युत प्रभारी पर आरोप लगाया कि जानबूझकर लाइट नहीं सुधारी जा रही है। इसका जवाब विद्युत प्रभारी ने तेज आवाज में किया तो नाराज सभासद बैठक का बहिष्कार कर बाहर आ गए।
शुक्रवार को नगर पालिका परिषद सभागार में बिजली और सफाई की व्यवस्था को लेकर बैठक चल रही थी। बैठक में सभासद जवाहर लाल सोनी ने कहा कि पिछले 20 दिनों से लाइट व्यवस्था गड़बड़ है। विद्युत प्रभारी जानबूझ कर कोताही कर रहे हैं। इस बात पर विद्युत प्रभारी ने तेज आवाज में बात करनी शुरू कर दी।
इसके बाद विद्युत प्रभारी और सभासदों के बीच नोक झोक होने लगी। बाद में सभासदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। बाहर गेट पर आकर नारेबाजी करते रहे। इस मौके पर सभासद श्याम गुप्ता, शिव प्रसाद कुशवाहा, गंगा प्रसाद, जुबैदा ,राजकुमारी, ब्रजेन्द्र शुक्ला, दिनेश धतुरहा, बल्लू राम, चुनबादी, राजकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सभासदों ने आरोप लगाया कि बैठक के दौरान मौजूद अधिकारी व प्रभारियों ने धमकी भी दी है।