{"_id":"5e8766ac8ebc3e78dd04c9d4","slug":"corona-sample-will-be-investigated-in-pgi-lucknow-chitrakutt-news-knp553592298","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई लखनऊ में होगी कोरोना सैंपल की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई लखनऊ में होगी कोरोना सैंपल की जांच
विज्ञापन
चित्रकूट। कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के सभी जिलों द्वारा हाई रिस्क जनसंख्या को चिह्नित कर उनके सैंपल मेडिकल कालेज स्थित कोविड-19 प्रयोगशालाओं को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डा. विनोद कुमार यादव ने बताया कि इस संबंध में चित्रकूट जिले के सैंपल लखनऊ पीजीआई भेजे जाएंगे।
बताया कि सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य वी. हेकाली झिमोमी ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि कोविड-19 पीड़ित रोगियों और हाई रिस्क जनसंख्या को चिह्नित कर समय से जांच एवं उपचार करने से इस वायरस के प्रसार को रोका जा सकता है।
शुक्रवार को सीएमओ ने बताया कि चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर आदि जिलों के सैंपल की जांच एसजी पीजीआई लखनऊ में होगी। सैंपल कलेक्शन समय 24 घंटे तय किया गया है। प्रतिदिन हर एक जिले में कम से कम चार सैंपल (अधिकतम सैंपल संख्या आवश्यकतानुसार) नियमानुसार ट्रिपल लेयर पैकिंग में संबंधित प्रयोगशाला भेजना है। इसके साथ ही सूचना स्वास्थ्य भवन लखनऊ हर रोज शाम छह बजे तक भेजनी होगी।