फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Corona crisis on Lord Jagannath Rath Yatra

नौ दिन चले अढाई कोस वाली रथ यात्रा पर कोरोना संकट

Sun, 11 Jul 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Corona crisis on Lord Jagannath Rath Yatra
चित्रकूट। धर्मनगरी में 15 दशक से चली आ रही भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा इस वर्ष भी कोरोना संक्रमण के चलते नहीं होगी। कोरोना काल के चलते इस यात्रा पर भी संकट आ गया है। इसके बावजूद पूरा रथ तैयार कर भगवान को बैठाया जाएगा और भक्तों को दर्शन के लिए कोविड नियमों के तहत तरौंहा के अखाडे़ में आने दिया जाएगा।
विज्ञापन

जयदेव दास अखाड़ा के व्यवस्थापक रमाशंकर दास ने बताया कि अखाड़े से लगभग डेढ़ सौ साल से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा नौ दिन के लिए निकलती थी जो विभिन्न स्थानों में पड़ाव करते हुए सोनेपुर में विश्राम के दूसरे दिन मेला लगता था। हालांकि जिन स्थानों पर रथ यात्रा पहुंचती वहां मेले का माहौल रहता था। लगातार नौ दिन तक रथ यात्रा को देखने के लिए दूरदराज से लोग आते रहे है। रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा के साथ मां जानकी के नाराज होने पर स्थान छोड़ कर चले गए थे। मां जानकी उन्हें पुन: वापस मनाकर ले आई थी। यह परंपरा लगातार जिले में चली आ रही है। बीते वर्ष से कोरोना संक्रमण होने के चलते रथ यात्रा प्रतिबंधित है। हालांकि भगवान जगन्नाथ को अखाड़े के बाहर रथ में बैठाकर कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए नौ दिन तक कार्यक्रम किए जाते हैं जो इस बार भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed