{"_id":"5ed543a88ebc3e90b57abbf6","slug":"corona-chitrakutt-news-knp5632406138","type":"story","status":"publish","title_hn":"57 की रिपोर्ट निगेटिव, स्वस्थ्य होकर शिक्षक लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
57 की रिपोर्ट निगेटिव, स्वस्थ्य होकर शिक्षक लौटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। सोमवार को जिले में कोरोना जांच के 57 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने पर सभी ने राहत की सांस ली। लगातार तीन दिन से जिले में पॉजिटिव केस मिलने से सभी भयभीत थे। मुख्यालय के रामपुरी कच्ची छावनी निवासी एक शिक्षक की पहले पॉजिटिव आई रिपोर्ट अब निगेटिव आ गई है। जिससे उसकी घर वापसी तय है। रविवार को तीन अन्य की वापसी हो चुकी है। दो दिन के अंदर चार मरीजों के स्वस्थ्य होने पर राहत भी है। जिले में अब तक 38 लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं।
जिले में प्रवासियों के आने के बाद से कोरोना पॉजिटिव केस का मिलना शुरु हुआ। इसी क्रम में मुख्यालय भी अछूता नहीं था। एक शिक्षक समेत चार स्वास्थ्य कर्मी शुरुआती दौर में संक्त्रस्मित हो गए। जिन्हें बांदा मेडिकल कालेज इलाज के लिए भेजा गया। पांचों की रिपोर्ट निगेटिव आने से घर भेजा है।
जबकि ग्रामीण इलाकों में प्रवासियों की रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर हाट स्पाट एरिया बने हैं। जनपद में कुल 38 कोरोना पाजिटिव में 19 स्वस्थ्य हो गए। सरैंया व पथरौडी गांव के एक-एक प्रवासी की मौत हो चुकी है। अब 17 एक्टिव मरीजों का इलाज बांदा मेडिकल कालेज में चल रहा है। जो सभी प्रवासी हैं।
विज्ञापन
सीेएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को तीन व सोमवार को एक कोरोना संक्त्रस्मित की रिपोर्ट निगेटिव आने पर बांदा से उनके घर भेजा गया है। सोमवार को 17 नये लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। 57 की रिपोर्ट आई है जो सभी निगेटिव हैं। इसके अलावा डीएम व एसपी ने सभी हाटस्पाट वाले क्षेत्र की जानकारी ली। शेल्टर होम में ठहरे लोगों को भोजन व उनके स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।