{"_id":"5ea5c8a48ebc3e907f18ac68","slug":"corona-chitrakutt-news-knp5571986129","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह गांव के लोगों पर प्रशासन की खास नजर, आज आएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह गांव के लोगों पर प्रशासन की खास नजर, आज आएगी रिपोर्ट
विज्ञापन
चित्रकूट। रविवार को जिले से 12 नए लोगों के नमूने कोरोना जांच के लिए लखनऊ भेजे गए। वहीं पूर्व में भेजे गए नमूनों में 15 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। बरगढ़ व मऊ क्षेत्र के छह गांव के क्वारंटीन किए गए 16 लोगों की रिपोर्ट सोमवार तक आने की संभावना है। अभी तक जिले में कोई भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि बरगढ़ व मऊ क्षेत्र के क्वारंटीन लोग प्रयागराज में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में गए थे। मृतक के रिश्तेदारी में दो युवक कोरोना संक्रमित निकले थे। जिनके बाद प्रशासन ने इन 16 लोगों को क्वारंटीन किया था। इनकी रिपोर्ट सोेमवार को आएगी। उन्होंने बताया कि रविवार को उनके घरों को सैनिटाइज किया गया। वहीं आसपास के लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। वहीं कई लोगों को होम क्वारंटीन भी किया गया है। रविवार को 15 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दूसरी ओर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सुबह से ही जिले की सीमाओं पर पुलिस की सख्ती बढ़ा दी गई।
कौशांबी व फतेहपुर जिले की सीमा राजापुर यमुना पुल के पास रविवार सुबह डीएम व एसपी ने निरीक्षण किया। लॉकडाउन को कडाई से लागू रखने के लिए निर्देश दिए। शहर में कोतवाल अनिल सिंह ने माइक से एनाउंस कर लोगों को दुकान बंद कर घरों में रहने को कहा। वहीं जिले के कई मजदूरों को लेकर हरियाणा प्रांत से रोडवेज बस रविवार देर रात मुख्यालय पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
चित्रकूट। लॉकडाउन में जनपद में कुल 38 नाका, चौराहों पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान 60 वाहनों की जांच व 38 वाहनों का चालान कर 23,700 रुपये शमन शुल्क जमा कराया है। यातायात योगेश कुमार ने वाहन चेकिंग के दौरान लोगों से मास्क, हेलमेट, सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की सलाह दी है।