फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   corona

हरियाणा से आए 22 मजदूरों को भेजा मऊ के क्वारंटीन सेंटर

Tue, 07 Apr 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
corona
चित्रकूट। जिले में लगातार छठवें दिन जमातियों की तलाश लगातार जारी रही लेकिन कोई नहीं मिला। एक दिन पूर्व छह संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। उनकी जांच रिपोर्ट का सभी को इंतजार है। जिला अस्पताल समेत पूरे जिले में 15 लोगाें का कोरोना वायरस के संदेह पर जांच की गई लेकिन किसी में प्राथमिक लक्षण नहीं मिले। हरियाणा से आए 22 मजदूरों के एक दल को मऊ के होम क्वारंटीन में ठहराया गया है। जिले के सीमा क्षेत्र पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

डीएम व एसपी समेत अस्थायी होम क्वारंटीन स्थलों पर तैनात नोडल अधिकारियों ने स्वास्थ्य व भोजन की जानकारी ली। लॉकडाउन के दौरान मंगलवार को जिले में सब्जी मंडी के अलावा राशन व बैंक पहुंचे लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) का जमकर उल्लघंन किया। जिला प्रशासन का पूरा ध्यान अस्थायी होम क्वारंटीन में ठहरे लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण व भोजन के इंतजाम पर रहा। जिला प्रशासन की टीम के अलावा जिले के कई स्थानों पर समाजसेवी व राजनैतिक दल के नेता संगठन के साथ जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल व सीडीओ डा. महेंद्र कुमार ने ट्रैफिक चौराहा, पुरानी बाजार, बेड़ी पुलिया, सीतापुर, खोही, भरतकूप, सीपी सिंह आवासीय विद्यालय और गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय का निरीक्षण किया। ठहरे हुए लोगों से खाना-पानी आदि व्यवस्थाओं की जानकारी की। विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से लॉकडाउन का पालन करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महामारी से निपटने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग अवश्य रखें, क्योंकि इस बीमारी का इलाज सावधानी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सीमा क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अतर्रा तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी अतर्रा को निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति अब बांदा की तरफ से जनपद के अंदर नहीं आना चाहिए। इसका विशेष ध्यान दे। लगातार भ्रमण करते रहें। कहीं पर कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बॉर्डर पर लगे सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए की बॉर्डर से आवागमन पूर्णतया बंद कर दिया जाए। इसी दौरान बांदा की तरफ से लगभग 22 लोग मऊ तहसील के अंतर्गत ग्राम मुर्का के रहने वाले जो हरियाणा से आए थे उन्हें जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने मऊ में उप जिलाधिकारी से वार्ता कर ठहराने की व्यवस्था तथा भोजन पानी आदि स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के भी निर्देश दिए।

मंगलवार को सभी एक दिन पूर्व छह लोगाें की जांच के भेजे गए सैंपुल की रिपोर्ट का इंतजार करते रहे।सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार तक रिपोर्ट आने की संभावना है। प्रथम दृष्टया इनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आने की संभावना है। लखनऊ से लौटे एक युवक का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। बताया गया कि उसे कई दिनों से बुखार था लेकिन दवा कराने अस्पताल नहीं आया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर स्वास्थ्य व पुलिस टीम ने उसके घर जाकर युवक को जिला अस्पताल लाए। सीएमएस डा.आरके गुप्ता ने बताया कि इस युवक में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed