{"_id":"60c101e98ebc3e53dc2f5ed5","slug":"corona-chitrakoot-news-knp633222347","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी के संयुक्त प्रयास से चित्रकूट में हारा कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी के संयुक्त प्रयास से चित्रकूट में हारा कोरोना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/खोही। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय व दीनदयाल शोध संस्थान के तत्वावधान में चित्रकूट में कोरोना वायरस के प्रबंधन पर संवाद और संदेश विषयक वर्चुअल कार्यक्रम हुआ।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम ने कहा कि इस महामारी से निपटने में सभी का सहयोग रहा। दीनदयाल शोध संस्थान सद्गुरु सेवा ट्रस्ट जानकीकुंड द्वारा कोविड-19 के नियंत्रण के लिए समस्त आवश्यक कार्य किए गए।
सतना के जिलाधिकारी अजय कटेसरिया ने कहा कि इस वर्ष शुरुआत में कोरोना केस सामने आने पर ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर था। ऑक्सीजन सिलिंडर के अवैध प्रयोग को रोकने के लिए कार्रवाई की। जिलेभर में 250 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड की व्यवस्था करने में सफल हुए।
विज्ञापन
सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के निदेशक डा.बीके जैन ने कहा कि सतना जिला प्रशासन से लगातार संपर्क में रहे। दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन ने कहा कि चित्रकूट क्षेत्र में साधु संत समाज स्वास्थ्य विभाग पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन के साथ ही स्थानीय प्रशासन का समन्वय और सहयोग मिलता रहा। जिससे हम इस महामारी में चित्रकूट की जनता को संकट से उबर पाने में सहायता कर पाने में सक्षम हुए।