{"_id":"5f9afa0a8ebc3e276d6baf76","slug":"controversy-over-the-beating-of-sanitation-workers-chitrakutt-news-knp5913140110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: सफाई कर्मियों को पीटने पर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: सफाई कर्मियों को पीटने पर हुआ विवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर नगर पालिका सफाई कार्य करा रही है। सफाई के दौरान शहर के डाक विभाग कार्यालय के पास सफाई कर्मी व एक परिवार के सदस्यों के बीच मारपीट हो गई।
सफाई कर्मियों ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। दूसरे पक्ष से व्यापारियों ने भी सफाई कर्मियों पर पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में एक ही परिवार के तीन युवकों को पकड़ा है।
गुरुवार को पुरानी बाजार स्थित डाक विभाग के सामने संतोष कुमार वाल्मीकि पुत्र स्व. मूलचंद्र व सोहन मलिक पुत्र रामनरेश सफाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दोनों एक मकान के पास पहुंच कर सफाई करने लगे।
विज्ञापन
तभी मकान के अंदर से तीन युवक बाहर आए और उनकी सफाई कर्मियों से बहस होने लगी। सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि इसी दौरान ओमशंकर, मदन व विनोद ने उसे पीट दिया, जिससे वह घायल हो गए।
वहीं, ओमशंकर केसरवानी, मदन व विनोद का कहना है कि पालिक कर्मी उनके घर के सामने गंदगी फैला रहे थे। मना करने पर उन्होंने उनको पीट दिया और परिजनों से गाली गलौज की। कोतवाल अरुण पाठक का कहना है कि ओमशंकर, विनोद व मदन को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।