फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Contractor's body found in lodge room, police investigating

Chitrakoot News: लॉज के कमरे में मिला ठेकेदार का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Fri, 16 Jan 2026 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 16 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Contractor's body found in lodge room, police investigating
चित्रकूट। शहर के रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित एक लॉज में कानपुर के ठेकेदार का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने मौत पर संदेह जताकर जांच कराने की मांग की है। लॉज के कमरे में किसी भी तरह की गतिविधि न होने पर कर्मचारियों को शक हुआ जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार सुरेंद्र सिंह (50) कानपुर के भाभा नगर चकेरी के निवासी थे और ठेकेदारी का काम करते थे। वह पिछले छह दिनों से चित्रकूट शहर के स्टेशन रोड पर स्थित लॉज यशी में ठहरे हुए थे। उनके भाई मोहन लाल ने बताया कि सुरेंद्र अविवाहित थे और अक्सर चित्रकूट आते-जाते रहते थे। सुरेंद्र के परिजनों ने उनकी मौत पर संदेह जताया है और मामले की जांच कराने की मांग की है। भाई मोहन लाल ने आशंका जताई है कि शराब पिलाकर उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन




सदर कोतवाल श्यामप्रताप पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में लॉज के कर्मचारियों से पूछताछ की गई है और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। कमरे से सुरेंद्र सिंह का मोबाइल फोन और कुछ महत्वपूर्ण कागजात बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, परिजनों ने लिखित तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए कानपुर ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed